पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • मॉडल हाउस के माता वैष्णो देवी मंदिर से 3 महीने का चढ़ावा चोरी

मॉडल हाउस के माता वैष्णो देवी मंदिर से 3 महीने का चढ़ावा चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मॉडल हाउस के माता वैष्णो देवी मंदिर में गुल्लक तोड़कर चोर तीन महीने का इकट्ठा हुआ चढ़ावा ले गए। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक रविवार रात करीब 1.15 बजे एक व्यक्ति पैदल मंदिर के सामने आया और मंदिर के मेन गेट का ताला तोड़कर मंदिर में रखी चढ़ावे की गुल्लक तोड़कर चढ़ावा लेकर फरार हो गया। चोर जाते समय सीसीटीवी की तार भी काट गया।

माता वैष्णो देवी मंदिर के पुजारी प्रह्लाद शर्मा ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे वे मंदिर खोलने आए तो देखा कि मंदिर के मेन गेट का ताला और मंदिर के अंदर गुल्लक टूटी हुई थी। उन्होंने सूचना दी तो थाना भार्गव कैंप पुलिस मौके पर पहुंच गई।

सीसीटीवी फुटेज के अाधार पर पुलिस ने की आरोपी की तलाश शुरू

पुजारी प्रह्लाद शर्मा तोड़ी गई गुल्लक के बारे में जानकारी देते हुए।

खबरें और भी हैं...