पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • शेखां बाजार में अरोड़ा आर्ट्स की दुकान में सुबह लगी आग

शेखां बाजार में अरोड़ा आर्ट्स की दुकान में सुबह लगी आग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालिक के शोर मचाने पर दुकानदारों ने इकट्‌ठे होकर आग बुझाने की कोशिश की।

जालंधर | शेखां बाजार में पड़ती अरोड़ा आर्ट्स नाम की दुकान में सोमवार सुबह 10 बजे अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से काफी सामान जल गया। अरोड़ा आर्ट्स में एसी, फ्रिज आदि के कवर बेचे जाते हैं। दुकान मालिक ने दुकान से जैसे ही धुआं निकलते देखा तो तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी।

फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया जिससे आसपास की दुकानें आग की चपेट में आने से बच गईं। मालिक रिंकू ने बताया दुकान बंद करके बाहर गया था। जब दुकान पर लौटा तो देखा कि दुकान से धुआं निकल रहा है। शोर मचाने पर आसपास के दुकानदारों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। दुकान मालिक ने बताया कि जब दुकान बंद की थी तो अंदर जोत जल रही थी। उन्होंने अंदेशा जताया कि शायद जोत की चिंगारी से दुकान को आग लगी।

खबरें और भी हैं...