पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • किशनपुरा चौक से 84 बोतल शराब के साथ तस्कर अरेस्ट

किशनपुरा चौक से 84 बोतल शराब के साथ तस्कर अरेस्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थाना-तीन पुलिस की हिरासत में पकड़ा गया आरोपी।

जालंधर | थाना तीन की पुलिस ने 84 बोतल अवैध शराब के साथ गांव चक्क जिंदा के रहने वाले कुलदीप सिंह उर्फ दीप पुत्र जरनैल सिंह को काबू किया। एसएचओ विजय कुंवर पाल ने बताया कि सोमवार दोपहर एएसआई सुरिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ किशनपुरा चौक के पास से गश्त करते हुए निकल रहे थे। शक के आधार पर चौक में खड़ी मारुति कार नंबर पीबी 08 डब्ल्यू 4344 में बैठे चालक से पूछताछ के बाद तलाशी ली तो 84 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। इससे पहले भी आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने कुलदीप के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

खबरें और भी हैं...