पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • ससुरालियों की झूठी कंप्लेंट पर पुलिस परेशान कर रही

ससुरालियों की झूठी कंप्लेंट पर पुलिस परेशान कर रही

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | पंजाब प्रेस क्लब में राजन नगर के मनजोत सिंह ने महिला थाने की एएसआई और अपने ससुराल वालों पर आरोप लगाए। मनजोत ने कहा कि प|ी सुखजिंदर कौर की झूठी शिकायत पर पुलिस उसे बेवजह तंग कर रही है। उसकी शादी 18 नवंबर 2012 को हुई थी और 2 बच्चे हैं। जबसे शादी हुई है तबसे ससुराल वाले उसे अपना मकान बेचकर उनके साथ रहने का दबाव बना रहे हैं। इस वजह से प|ी और ससुराल वाले लड़ाई-झगड़ा करते हैं। 3 फरवरी को प|ी ने भाई, पिता और मामे के लड़कों को घर बुलाकर उसपर हमला करवाया। जिसपर थाना बस्ती वाला खेल में मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की थी, लेकिन बच्चों का भविष्य देखते हुए राजीनामा कर लिया। उनकी बात न मानने पर उन्होंने पुलिस का सहारा लेना शुरू कर दिया है और पुलिस बिना जांच उनका साथ दे रही है। प्रशासन से मांग है कि मुझे इंसाफ दिलाया जाए।

मनजोत सिंह

खबरें और भी हैं...