पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • लेट नाइट डीजे के आरोप में रेस्टोरेंट पर मामला दर्ज

लेट नाइट डीजे के आरोप में रेस्टोरेंट पर मामला दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | गुरु नानक मिशन चौक नजदीक आर2पी रेस्टोरेंट पर लेट नाइट डीजे चलाने के आरोप में थाना 6 में केस दर्ज किया गया है। पुलिस की एफआईआर में आर2पी की मैनेजमेंट पर डीसीपी द्वारा जारी किए आदेशों की उल्लंघना करने की धारा 188 के तहत केस दर्ज किया गया है। गौरतलब है की कि कुछ माह पहले पुलिस को शिकायत मिली थी की अवैध रूप से आर2पी रेस्टोरेंट में शराब पिलाई जाती है। बस स्टैंड चौकी पुलिस ने रेस्टोरेंट पर रेड की तो पाया कि एक दिन पहले ही रेस्टोरेंट का शराब पिलाने के लाइसेंस की मियाद खत्म हो चुकी है। हालांकि इस दौरान रेस्टोरेंट में शराब नहीं पिलाई जा रही थी। पुलिस ने रेस्टोरेंट मैनेजमेंट को वार्निंग देकर छोड़ दिया था। इसके बाद इलाका निवासियों ने रेस्टोरेंट में लेट नाइट लाउड म्यूजिक बजाने की शिकायतें दी। शनिवार देर रात 2 बजे रेस्टोरेंट में डीजे पर लाउड म्यूजिक चलाने की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार रात को रेस्टोरेंट मैनेजमेंट पर केस दर्ज कर लिया।

खबरें और भी हैं...