जालंधर | बुलंदपुर के रहने वाले 65 साल के जुल्फी राम की सोमवार को पठानकोट रोड में रेरू चुंगी के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। हरगोबिंद नगर में पड़ती रामको फैक्टरी में काम करने वाले जुल्फी राम सुबह करीब 9 बजे स्कूटर पर फैक्टरी जा रहे थे।
वह रेरू चुंगी के पास सड़क पार कर रहे थे कि पठानकोट की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने स्कूटर को टक्कर मार दी। गाड़ी की टक्कर लगने से जुल्फी राम के सिर पर गहरी चोट आई। उन्हें नजदीक के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची थाना 8 की पुलिस ने कार समेत चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है।
जुल्फी राम
राजीनामा होने पर पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई
एएसआई हरदियाल सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों के साथ कार चालक का राजीनामा होने के कारण उसे छोड़ दिया है। पुलिस ने मामले में 174 की कार्रवाई की। एएसआई ने बताया कि कार चालक परिवार के साथ जम्मू-कश्मीर के कठुआ से हरियाणा जा रहे थे।