पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नाड़ में आग लगने से 1 भैंस जिंदा जली, 4 पशु झुलसे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामामंडी से सटे गांव धन्नोवाली में नाड़ को लगी आग देखते ही देखते डेयरी फार्म तक पहुंच गई। आग से एक भैंस जिंदा जल गई जबकि दो भैंसें और दो गाय झुलस गए। थाना रामामंडी की उपचौकी दकोहा के इंचार्ज रविंदर सिंह का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

दकोहा के अरमान नगर के रहने वाले सुरजीत सिंह ने पुलिस को दी स्टेटमेंट में कहा कि डेढ़ साल पहले उसने गांव धन्नोवाली में डेयरी फार्म खोला था। उसके पास कुल 15 पशु हैं। दोपहर को डेयरी फार्म में बंधे जानवर इधर-उधर भागने लगे। अंदर गए तो देखा कि आग लगी है। जब तक आग बुझाते एक भैंस जिंदा जल गई। दो भैंसें और दो गाय झुलस गई। लोगों की मदद से 10 पशु बाहर ले गए। सुरजीत ने कहा कि यह हादसा उनकी डेयरी के पास स्थित खेत में नाड़ को लगाई गई आग से हुआ है।

खबरें और भी हैं...