जालंधर | जय प्रभात वेलफेयर सोसायटी द्वारा 15 अप्रैल को
जालंधर | जय प्रभात वेलफेयर सोसायटी द्वारा 15 अप्रैल को गली नंबर 6 शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक फ्री मेडिकल कैंप लगाया जा रहा है। डॉ. दीपक मोदी और डॉ मनीष अग्रवाल द्वारा छाती, दमा, पेट और शूगर रोगों की जांच की जाएगी। सोसायटी चेयरमैन महिंदर ने बताया कि सभी लोग कैंप का लाभ उठाएं। यहां प्रधान रमेश रंगा, कमल सूरी, राधे सिंह, संदीप शर्मा, विजय कश्यप, कलम सिंह, सोनू, अरुण आहुजा, प्रो. अमरजीत और विक्की चड्ढा मौजूद रहे।