पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • बेल जंप कर भागा अफ्रीकी दोबारा 140 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार

बेल जंप कर भागा अफ्रीकी दोबारा 140 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोगपुर | पुलिस ने तीन मामलों में 49 ग्राम नशीले पाउडर समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि एएसआई परमजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ रूटीन गश्त करते हुए मोगा रेलवे फाटक से गांव मोगा की तरफ जा रहे थे। इसी बीच जतिंदर कुमार निवासी गुरु नानक नगर भोगपुर सड़क पर पैदल आ रहा था। वह पुलिस को देखकर घबरा गया और एकदम शूगर मिल वाली साइड मुड़कर तेजी से चलने लगा। जब शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो 17 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया। एएसआई बलविंदर सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ गश्त करते हुए नंगल खुर्द रोड के नजदीक गुरुनानक नगर भोगपुर के ही रविंदर सिंह को 15 ग्राम नशीले पदार्थ समेत अरेस्ट किया। इसी तरह एएसआई सुखजीत सिंह ने फोर्स के साथ मंडी मोड़ किशनगढ़ से अमनदीप सिंह निवासी थाना बुल्लोवाल जिला होशियारपुर को 17 ग्राम नशीले पाउडर समेत गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया। उन्हें न्यायालय में पेश करके न्यायिक हिरासत में लिया।

क्राइम रिपोर्टर | जालंधर

बेल जंप कर भागे अफ्रीकी चैरिज जे अनेहोन को सीआईए स्टाफ ने 140 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। सीआईए स्टाफ के इंचार्ज अजय सिंह ने बताया कि पुलिस को इनपुट मिली थी कि दिल्ली से एक अफ्रीकी ड्रग की डिलीवरी देने रामामंडी एरिया में आ रहा है। पुलिस ने ट्रैप लगाकर उसे पकड़ लिया। आरोपी दो बार पहले पकड़ा जा चुका है। उसे एक केस में सजा भी हो चुकी है। इससे पहले बीते साल 12 अप्रैल को पुलिस ने 100 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा था।

वह गढ़ा रोड पर छोटी बारादरी में किराये के मकान में रहता था। आरोपी से उस समय पुलिस ने 3 लाख 30 हजार 200 रुपए बरामद किए थे। इस केस में उसकी कुछ महीने पहले बेल हो गई थी।

बेल मिलने के बाद दिल्ली चला गया था
बेल मिलने के बाद आरोपी बेल जंप कर गया। उसके बाद दिल्ली के महावीर नगर चला गया था। यहां से उसने फिर से हेरोइन के धंधा शुरू कर लिया था। रामामंडी में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेगी।

खबरें और भी हैं...