पंजाब नेशनल बैंक करतारपुर में 124वां स्थापना दिवस मनाया
करतारपुर | पंजाब नेशनल बैंक करतारपुर में सीनियर बैंक मैनेजर अश्विनी भगत की देखरेख में 124वां स्थापना दिवस मनाया गया। अश्विनी भगत ने कहा कि हमारी ब्रांच लगातार ग्राहकों की सेवा कर रही है। कस्टमर्स के सहयोग से पंजाब नेशनल बैंक आगे बढ़ रहा है। मौके पर मोनिका कुमारी, राकेश मल्हन, जितेंद्र मोहन शर्मा, सत्येंद्र प्रीत सिंह, कुलदीप सिंह, निशान सिंह, दीपक कुमार और कर्ण मौजूद रहे।