प्राॅपर्टी विवाद में भाइयों पर कराया भतीजे ने पर्चा
लक्ष्मीपुरा के रहने वाले 33 वर्षीय करनवीर सिंह पुत्र हरिंदरपाल सिंह ने प्राॅपर्टी विवाद में अपने पिता के दो भाइयों बलजीत सिंह व कुलदीप सिंह के खिलाफ थाना बस्ती बावा खेल में पर्चा दर्ज करवाया है। करनवीर सिंह ने बताया कि उनके चाचा सुरिंदर पाल सिंह यूएसए में रहते हैं। मधुबन काॅलोनी में स्थित मकान की पावर आॅफ अटार्नी उनके नाम पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके दोनों चाचा प्रॉपर्टी हड़पना चाहते हैं। इसके चलते दोनों चाचा ने 6 अप्रैल को मकान के ताले तोड़ कब्जा करने की कोशिश की।
मकान के अंदर रखे दो कूलर, एक फ्रिज व सीसीटीवी कैमरे चोरी कर लिए। दोनों चाचाओं पर 10 मार्च को उनके एनआरआई भाई सुरिंदर पाल सिंह भी पर्चा दे चुके हैं। इस मामले में दोनों ने बेल ली हुई है। थाना बस्ती बावा खेल पुलिस ने आईपीसी 448, 511, 427, 323 व 380 के तहत आरोपी बलजीत सिंह व कुलदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
कूलर, फ्रिज और कैमरे चोरी करने का अारोप