पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विवेकानंद पार्क में 45 लाख से बनेंगी सड़कें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विवेकानंद पार्क में 45 लाख रुपए की लागत से बनने जा रही सड़कों के निर्माण काम को देखने पूर्व सीपीएस कृष्णदेव भंडारी और पार्षद पति गुरदीप सिंह नागरा पहुंचे।

गुरदीप सिंह नागरा ने कहा कि 2016 में मौजूदा विधायक कृष्णदेव भंडारी को कहकर पीआईडीबी से 45 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़क की ग्रांट पास करवाई थी। इसका काम आज शुरू होने से खुशी है। मोहल्ला निवासियों की काफी समय से मांग थी कि सड़क बनाई जाए। उन्होंने कहा कि इसके बाद शांति विहार की सड़कों का काम करवाया जाएगा। साथ ही और भी विकास के काम करवाने के लिए वह प्रय|शील रहेंगे। यहां ओम प्रकाश भाटिया, तजिंद्र सिंह नडाला, बिक्रमजीत सिंह, बलविंदर सिंह, अजय तलवार, राजेंद्र सिंह, बलविंदर सिंह और गुरप्रीत मौजूद रहे।

पार्षद नागरा बोले- मोहल्ला निवासी काफी समय से सड़क बनाने की मांग कर रहे थे
सड़कों के निर्माण काम देखने केडी भंडारी व पार्षद पति गुरदीप नागरा पहुंचे।

बेरी ने सूर्या एंक्लेव के लोगों की समस्याएं सुनीं
जालंधर | सूर्या एंक्लेव में जिला जालंधर शहरी कांग्रेस पार्टी के वाइस प्रधान सतीश सोनी के निवास पर सूर्या एंक्लेव वेलफेयर सोसायटी की मीटिंग हुई। विधायक राजिंदर बेरी ने विशेष रूप से शिरकत की। सतीश सोनी ने बेरी को कॉलोनी की समस्याओं को पूरा करने के लिए ज्ञापन दिया। विधायक ने सोसायटी की समस्याओं को पहल के आधार पर हल करने का आश्वासन दिया। साथ ही सतीश सोनी को सामाजिक कामों के लिए विशेष प्रशंसा पत्र दिया। यहां सोसायटी के कार्यकारिणी प्रधान ओम दत्त शर्मा, कुलदीप सिंह भाटिया, रोशन लाल शर्मा, ज्ञानचंद डोगरा, प्रमोद कुमार, रमेश वोहरा, राजन महेंद्रू, विकास अग्रवाल, अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र कुमार, विकास लखानी, हरजिंदर सेठी, राजीव धमीजा, जगदीश चंद्र, अजय कालिया और गुरिंदर पाल सिंह थे।

खबरें और भी हैं...