पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • जिंदा फाटक के पास लाइन क्रास कर रही महिला ट्रेन की चपेट में आई, मौत

जिंदा फाटक के पास लाइन क्रास कर रही महिला ट्रेन की चपेट में आई, मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मकसूदां नजदीक जिंदा फाटक के पास शनिवार सुबह 7.45 बजे 41 वर्षीय तलविंदर कौर पुत्री कृपाल सिंह की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी के मुताबिक तलविंदर कौर रेलवे लाइन पार कर रही थी कि अमृतसर से जालंधर आ रही जनशताब्दी की चपेट में आ गई। जानकारी मुताबिक तलविंदर कौर की 1998 में भोगपुर स्थित कल्याणपुर में शादी हुई थी व शादी के अगले दिन ही वह वापस आ गई थी, क्योंकि उसके पति की पहले से ही शादी हो चुकी थी और उसकी पहली प|ी और बच्चे न्यूजीलैंड में रहते थे।

तलविंदर कौर

सुबह गुरुद्वारा साहिब का कहकर गई थी
तलविंदर के भाई सुखपाल सिंह कपूरथला में पंजाब पुलिस में इंस्पेक्टर हैं। उन्होंने कहा कि तलविंदर को मानसिक बीमारी थी और एक महीने से वह ज्यादा अग्रेसिव रहती थी। शनिवार सुबह वह गुरुद्वारा साहिब जाने की बात कहकर गई थी कि हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि पिता की मृत्यु हो चुकी है और तलविंदर माता जगरूप के साथ मॉडल टाउन में रहती थी। जीआरपी के ड्यूटी अफसर एएसआई सुरिंदर सिंह ने बताया कि युवती की दिमागी हालत ठीक नहीं थी व 174 की कार्रवाई करके शव सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

...इधर, गुरुनानक फाटक के पास

शताब्दी के आगे आकर व्यक्ति ने आत्महत्या की
जालंधर | गुरुनानक पुरा फाटक से 100 मीटर दूरी पर एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति की लाश के पास से कोई आईडी प्रूफ न मिलने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार शनिवार को अमृतसर से चलकर दिल्ली जाने वाली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस शाम करीब 6 बजे सिटी स्टेशन से निकली थी। जब ट्रेन गुरुनानक पुरा फाटक से निकल रही थी कि ट्रेन से 100 मीटर दूर पहले ही एक व्यक्ति ट्रैक के बीच में आकर खड़ा हो गया। वहीं मौके पर मौजूद एक महिला ने उसे रोकना की बेहद कोशिश की, लेकिन व्यक्ति ने महिला को धक्का देकर ट्रैक से दूर कर दिया। इतने में तेज रफ्तार ट्रेन ने व्यक्ति को कुचल दिया। सूचना मिलने पर जीआरपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। ट्रेन के नीचे आने से मरने वाले व्यक्ति का चेहरा पूरी तरह से बिगड़ गया था। उसके पास से कोई आईडी प्रूफ भी नहीं मिला, जिस कारण पहचान नहीं हो सकी।

खबरें और भी हैं...