कैंट के एकता नगर में घर से चोरी
जालंधर कैंट | एकता नगर में घर से गहने चोरी हो गए। परिजनों ने घर की नौकरानी पर चोरी का शक जाहिर किया है। सूर्य एंक्लेव थाने में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई गई है। मकान मालकिन रजिया ने बताया की वह शादी पर जाने के लिए अलमारी से गहने निकालने गई तो गहने चोरी मिले। उसे आंशका है कि गहने उनकी नौकरानी ने चोरी किये है।