पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • लाडोवाल टोल प्लाजा पर वसूली जारी, चालकों मुलाजिमों में झड़पें

लाडोवाल टोल प्लाजा पर वसूली जारी, चालकों-मुलाजिमों में झड़पें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोक अदालत कपूरथला की चेयरपर्सन मंजू राणा ने मंगलवार को जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा पर टैक्स वसूली बंद करने के आदेश जारी किए लेकिन इसके बावजूद बुधवार को राहगीरों से जबरदस्ती टैक्स वसूला गया। हालांकि राहगीरों ने इसका विरोध किया लेकिन टोल मुलाजिमों ने बिना टोल दिए वाहनों को आगे नहीं जाने दिया। इस दौरान कई वाहन चालकों की टोल प्लाजा मुलाजिमों से बहस हो गई। यही नहीं कुछ वाहन चालकों से मुलाजिम हाथापाई तक करने लगे। एक तरफ राहगीर कर्मचारियों से बहस कर रहे थे, तो वहीं मौके पर कुछ पुलिस कर्मचारी भी मौजूद थे। बात हाथापाई तक आ गई लेकिन पुलिस मुलाजिम करीब 100 मीटर दूर खड़े होकर तमाशा देखते रहे।

विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के समर्थकों ने बैरीकेड तोड़कर निकलवाईं गाड़ियां

टोल प्लाजा के मुलाजिमों ने जब टैक्स मांगा तो न देने पर वे वाहन चालकों के साथ भिड़ गए।

रिटन नोटिस का कर्मचारी देते रहे हवाला

लोगों के विरोध करने पर कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें आला अधिकारियों से कोई रिटन नोटिस नहीं मिला है। जब तक उन्हें ऊपर से आदेश नहीं आते, वे टोल फीस लेते रहेंगे। डीएमसी लुधियाना में एडमिट मरीज को देखने जा रहे बस्ती शेख के पविंदर सिंह प्रिंस जब दोस्तों के साथ टोल प्लाजा पहुंचे तो उन्होंने पहले ऑर्डर की कॉपी मोबाइल में कर्मचारियों को दिखाई। कर्मचारी नहीं माने तो मामला गर्म हो गया। बात हाथापाई तक पहुंच गई। करीब 2 घंटे माहौल गर्म रहा।

एनएचआई ने एक दिन में कब्जे हटाने को कहा

फगवाड़ा |
इसी बीच नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने बुधवार को हाईवे के साथ लगते सभी ढाबों, एलपीयू व अन्य शोरूम के मालिकों को अपना-अपना अवैध कब्जा एक दिन में हटाने को कहा है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी ओर से दिए गए समय के भीतर जब कोई भी दुकान व अन्य अपना अवैध कब्जा नहीं हटाता तो उसका अवैध कब्जा अथॉरिटी की ओर से हटा दिया जाएगा।

कोर्ट के अभी आदेश ही नहीं आए : टोल प्लाजा मैनेजर

टोल प्लाजा मैनेजर चंचल राजपूत ने कहा कि अभी अदालत ने ऐसा कोई भी फैसला नहीं सुनाया है कि टो ल से पैसे न लें। ऑर्डर आएंगे तो उसके बाद ही कुछ होगा।

विधायक के जाते ही फिर से शुरू कर दी टोल की वसूली

लुधियाना | दोपहर करीब एक बजे टोल प्लाजा से होकर लोक इंसाफ पार्टी प्रमुख व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के काफिले का विवाद खड़ा हो गया। बैंस अपने साथियों सहित फगवाड़ा किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने को जा रहे थे और उन्होंने स्टाफ को कोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए पब्लिक से फीस न वसूलने को कहा। इस दौरान कंपनी की ओर से आनाकानी किए जाने पर बैंस समर्थकों ने मौके पर हंगामा कर सभी टोल को खुलवा दिया। इसके बाद उनका वापसी में फिर से वाहनों की लगी कतार को देख विवाद हुआ। हालांकि बैंस के यहां से गुजरने के बाद फिर से पब्लिक से फीस वसूलने का सिलसिला बीच बीच में चलता रहा।

सोमा आइसोलक्स के जीएम ने पेश होकर राहत की गुहार लगाई, अदालत ने ठुकराई

कपूरथला | रोक लगाने के बाद बुधवार को ठेकेदार फर्म सोमा आइसोलक्स के जीएम ज्योति प्रकाश ने कोर्ट में पेश होकर राहत की मांग की। वहीं मामले की सुनवाई करते हुए चेयरपर्सन मंजू राणा ने ठेकेदार को केस में पार्टी मानने से इनकार करते हुए आदेश का पालन करते हुए टोलटैक्स की वसूली बंद करने की हिदायत दी है। यही नहीं उन्होंने बुधवार को भी टोल टैक्स लेने की शिकायत मिलने पर कंपनी पर कंडेप्ट ऑफ कोर्ट की कार्रवाही करने का भी आदेश दिया है। बुधवार को दोपहर चार बजे अदालत में पेश होकर जीएम ज्योति प्रकाश द्वारा टैक्स न वसूले जाने का दावा किया तो पिटीशनकर्ता के वकील मानित मल्होत्रा ने 4 बजकर 13 मिनट की टैक्स वसूली की रसीद व कुछ जनता की शिकायतें अदालत के समक्ष रखीं तो जीएम राहत की गुहार लगाने लगे। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने ठेकेदार की फर्म को केस में पार्टी नहीं माना। उन्हें पहले केस में पार्टी बनने का कहा गया ।

खबरें और भी हैं...