जालंधर | स्मार्ट फोन और आलसी जीवन के आदी हो चुके बच्चों में बदलाव के लिए गुरुकुल करतारपुर एक जून से 7 जून तक फ्री समर कैंप आयोजित करने जा रहा है जिसमें 13 साल से लेकर 40 साल तक के बालक और पुरुष हिस्सा ले सकते हैं। सात दिन वहीं रहना होगा। खाने-पीने का खर्च गुरुकुल ही उठाएगा। अप्लाई करने के आखिरी तारीख 25 मई है। गुरुकुल के प्रिंसिपल डॉ. उदयन आर्य ने बताया कि कैंप में बच्चों को भेजने से पहले माता-पिता यह जान लें कि यह किसी पिकनिक जाने जैसा नहीं है। बच्चों को सुबह 4 से रात 10 बजे तक कठोर दिनचर्या का पालन करना सिखाया जाएगा। कैंप में हिस्सा लेने के लिए 9803043271 पर कॉल करके और 9988163239 पर व्हाट्सएप मैसेज से 25 मई तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।