मूर्ति स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर में माता की चौकी।
जालंधर |श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर कमेटी सुक्का तालाब चौक किशनपुरा गांधी मंडप में 33वें मूर्ति स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में माता की चौकी हुई। हकीकत राय एंड पार्टी ने बाबा पौणाहारी का गुणगान किया।
जबकि भक्तों ने 151 श्री दुर्गा स्तुति पाठ कर कंजक पूजन किया। पूर्व विधायक केडी भंडारी ने ध्वजारोहण किया और श्री सिद्ध नाथ भजन मंडल ने दस कदो आएंगा र|ों दे लाल...भजन गाया तो भक्त अपने स्थान पर खड़े होकर नाचने लग थे। यहां प्रधान मंगत राय शर्मा, महामंत्री वरिंदर गुप्ता, कोषाध्यक्ष नरेंद्र गोयल, संयोजक सतपाल सत्ती, राकेश भास्कर, संरक्षक सुरेंद्र प्रभाकर, प्राण नाथ भल्ला, ओम दत्त जोशी, सचिव नरेंद्र शर्मा विजय शर्मा, उपाध्यक्ष हरबंस लाल, धर्मवीर मित्तल, केवल कृष्ण, महासचिव प्रचार विनोद रत्ती, संदीप सौंधी, कमल दुआ, सुरेश शर्मा, रमेश चौधरी, विजय चौहान, बाल कृष्ण शर्मा, जगदीश मित्र सेखड़ी, हनुमान सिंगला, राम कुमार, सुनील ठुकराल, जसबीर बिट्टू, हरदीप, रमेश, हरि कृष्ण आदि थे।