श्री गुरु अमरदास महाराज के प्रकाश पर्व को समर्पित दो दिवसीय समागम उजाला नगर में हुआ। जो माता गंगा जी सेवा सोसायटी उजाला नगर बस्ती शेख और भाई हरजिंदर सिंह खालसा की तरफ से करवाया गया।
इसमें श्री दरबार साहिब के हजूरी रागी भाई जबरतोड़ सिंह, भाई बलप्रीत सिंह, स्वामी शांतानंद, भाई ओंकार सिंह, भाई संतोख सिंह, प्रो. रघबीर सिंह, भाई महिंदरपाल सिंह, भाई हरमनप्रीत सिंह, भाई गुरमनप्रीत सिंह, भाई गुरप्रीत सिंह ने संगत को जात-पात का भेद मिटा गुरु महाराज के बताए प्रेम की राह पर चलने का संदेश दिया।
माता गंगा जी सेवा सोसायटी बस्ती शेख ने करवाया धार्मिक समागम ।
ये रहे मौजूद : यहां हरजीत सिंह बाबा, भाई हरजिंदर सिंह खालसा, तेजिंदर सिंह, हरपाल सिंह, हरजिंदर सिंह खालसा, हरिंदरपाल सिंह बत्तरा, गुरमीत सिंह भाटिया, स्वर्ण सिंह सेतिया, सेवा सिंह भाटिया, संतोख सिंह, महिंदर सिंह, कुलविंदर सिंह खालसा, रविंदर सिंह जौड़ा, सरबजीत सिंह कालड़ा, सरबजीत सिंह रिंपी, नवजीत सिंह बंटी, जसबीर सिंह सेठी, एडवोकेट संदीप वर्मा, पार्षद सुनीता रिंकू, बलजीत सिंह छाबड़ा आदि थे।