पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • एचआईवी पॉजिटिव को सफर के लिए सरकार दे फ्री बस पास

एचआईवी पॉजिटिव को सफर के लिए सरकार दे फ्री बस पास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कई राज्यों में एचआईवी के साथ जी रहे लोगों को फ्री बस पास की सुविधा दे रही सरकार।

जालंधर |एचआईवी पॉजिटिव लोगों को सरकार बहुत कम सुविधाएं दे रही है। देश के कई राज्यों में एचआईवी के साथ जी रहे लोगों को फ्री बस पास भी दिए जाते हैं।

इन लोगों को हर महीने कई बार अस्पताल में चेकअप या दवा के लिए अपने गांव, कस्बे शहर को छोड़ दूसरे शहर जाना पड़ता है। ऐसे में न सिर्फ उनका पूरा दिन इसमें निकल जाता है बल्कि आने जाने का किराया अलग से लगता है। एक तरफ वे गंभीर वायरस से लड़ रहे हैं तो दूसरी ओर यह खर्च उनकी मुसीबतों को और बढ़ा देता है। एचआईवी के साथ जी रहे लोगों के लिए काम करने वाले ‘प्रयास नेटवर्क’ की एक मीटिंग में इन बातों पर चर्चा हुई। संस्था एचआईवी एड्स से मारे गए दंपतियों के बच्चों, विधवाओं की देखभाल के लिए काम करती है। ऐसे में उन्हें न सिर्फ एक दिहाड़ी का नुकसान होता है बल्कि आने जाने में भी अच्छा खासा खर्च हो जाता है।

अगर फ्री बस पास की सुविधा मिल जाए तो उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। मौके पर कुलविंदर कौर, बलविंदर कौर, नवप्रीत कौर, परमिंदर कौर, मीना कुमारी, पुनीत, गौरव, विशाल और मधुमीरा मौजूद रहे।

एचआईवी से पीड़ित बहुत सारे मरीज आर्थिक तौर पर हैं कमजोर

नेटवर्क के कोऑर्डिनेटर प्रदीप कुमार ने बताया कि जालंधर सिविल अस्पताल स्थित एआरटी सेंटर में रोजाना जिले के अलग-अलग शहर, कस्बों, गांवों से लोग दवा और चेकअप के लिए आते हैं। ऐसे में उनका पूरा दिन इसी काम में निकल जाता है। एचआईवी से पीड़ित बहुत सारे लोग आर्थिक तौर पर कमजोर भी हैं।

खबरें और भी हैं...