पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • भाविप ने आर्थिक पक्ष से कमजोर 8 जोड़ों को गृहस्थी में बांधा, खुद रिश्तेदार बन विवाह की रस्में निभाईं

भाविप ने आर्थिक पक्ष से कमजोर 8 जोड़ों को गृहस्थी में बांधा, खुद रिश्तेदार बन विवाह की रस्में निभाईं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक तरफ शादी के लिए आठ दुल्हन बैठी हुई थी, तो दूसरी तरफ एक-एक करके आठ दूल्हे राजा बारात लेकर आए। बाराती भी खुशियां मनाते हुए पहुंचे। यह खुशियों का मौका भारत विकास परिषद चैरिटेबल ट्रस्ट ने सामूहिक विवाह समारोह के रूप में दिया।

परिषद के सदस्य भी पगडिय़ां पहन सच-धज कर पहुंचे थे। रिश्तेदारों की मिलनियां करवाई। पंडितों ने दुल्हा-दुल्हन को वेदी में बैठा विवाह पढ़ा। नई गृहस्थी शुरू करने के लिए जरूरत का सामान भी दिया। अध्यक्षता प्रांतीय उपप्रधान नीलम गुप्ता ने की। राष्ट्रीय सचिव डॉ. अनिल कालिया ने जोड़ों के रिश्तेदारों का स्वागत किया।

खबरें और भी हैं...