पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • एचएमवी में कविता उच्चारण में कृति और भाषण मुकाबले में कृतिका फर्स्ट

एचएमवी में कविता उच्चारण में कृति और भाषण मुकाबले में कृतिका फर्स्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एचएमवी कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में टैलेंट हंट प्रतियोगिता हुई। सरकारी कन्या सीसे स्कूल नेहरू गार्डन की कॉमर्स विभाग की अध्यक्ष अल्का चीफ गेस्ट थीं।

इसमें कविता उच्चारण, भाषण प्रतियोगिता, नृत्य, स्किट, कोरियोग्राफी, भांगड़ा, रंगोली व फ्लावर अरेंजमेंट आदि प्रतियोगिताएं करवाई गईं। कविता उच्चारण व भाषण प्रतियोगिता में जज रीतू बजाज व डॉ. निधि बल थे। इसमें कृति ने पहला स्थान पाया। भाषण प्रतियोगिता में कृतिका ने पहला, आस्था ने दूसरा, कृतज्ञता और वैष्णवी ने तीसरा स्थान पाया। रंगोली व फ्लावर अरेंजमेंट प्रतियोगिता में जज नीति सूद व शमा शर्मा थे। रंगोली में मुक्ताशा और अमन ने पहला, कैमी व समीक्षा ने दूसरा और हिमानी व लाडी तीसरे स्थान पर रहे।

फ्रैश फ्लावर अरेंजमेंट में प्रनिका व अमृता विनर रहे। नृत्य, स्किट व कोरियोग्राफी में जज नवरूप, वीना अरोड़ा व डॉ. पूजा मिन्हास थे।

नृत्य में दीवा सेंसेशन टीम फर्स्ट, गिद्दे में एफ-17 टीम फर्स्ट, व राजस्थानी ग्रुप को विशिष्ट पुरस्कार दिया गया। मंच संचालन डॉ. अंजना भाटिया, जसप्रीत कौर व वीरेन्द्र कौर ने किया। प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन, स्कूल कोऑर्डिनेटर मीनाक्षी स्याल, डीन आउटरीच प्रोग्राम वीना अरोड़ा, डीन यूथ वेलफेयर नवरूप और डांस विभागाध्यक्षा डॉ. पूजा मिन्हास मौजूद रहीं।

रंगोली में मुक्ताशा और अमन पहले स्थान पर रहीं

नृत्य में दीवा सेंसेशन टीम फर्स्ट, गिद्दे में एफ-17 टीम फर्स्ट, व राजस्थानी ग्रुप को विशिष्ट पुरस्कार दिया गया।

खबरें और भी हैं...