पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • केएमवी में एंटी टेररिज्म डे पर प्रतियोगिताएं

केएमवी में एंटी टेररिज्म डे पर प्रतियोगिताएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केएमवी कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की एनएसएस यूनिट ने एंटी-टेररिज्म डे मनाया गया। 11वीं और 12वीं की छात्राओं ने स्लोगन राइटिंग, पोस्टर मेकिंग, डेक्लामेशन, डिबेट और पोएट्री प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। स्लोगन राइटिंग में चरणदीप पहले, पुनीता दूसरे, सिमरजीत तीसरे स्थान पर, पोस्टर मेकिंग में मोनिका पहले, खुशबू दूसरे और हरनीत तीसरे स्थान पर, डेक्लामेशन में प्रतिज्ञा पहले, लीजा व अर्शिया दूसरे, राजमेल कौर तीसरे स्थान पर रही।

विशेष पुरस्कार तमन्ना राणा को दिया गया। पोएट्री में लवलीन मेहता पहले, रंजना दूसरे, नीतू चावला तीसरे स्थान पर, डेक्लामेशन प्रतियोगिता में नवरोज, इतिका पहले, दलजीत, लवलीन दूसरे और प्रतिज्ञा व संदीप तीसरे स्थान पर रहे। प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने विनर्स को सम्मानित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्राओं को विश्व के महत्वपूर्ण मुद्दों जैसे आतंकवाद आदि के बारे में जानकारी प्रदान करती है। इंचार्ज वीणा, दीपक और आशिमा साहनी थे।

प्रोग्राम के दौरान विशेष पुरस्कार तमन्ना राणा को दिया गया। -भास्कर

खबरें और भी हैं...