पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आग लगने की जानकारी देगा मल्टी स्मार्ट मिरर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेहरचंद पॉलीटेक्निक कॉलेज में ईसीई विभाग के तीसरे सेमेस्टर के स्टूडेंट्स ने मल्टी स्मार्ट मिरर तैयार किया है। इसे रास्बेरी पाई और अरड्यूनो माइक्रो कंट्रोलर तकनीक से बनाया गया है।

यह एक विशेष शीशा है जोकि विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक यंत्र के काम को अकेले करने में समर्थ है। यह एक ऐसी तकनीक से तैयार किया गया है कि इसमें टीवी स्क्रीन, कंप्यूटर, सीसी टीवी, डेट, टाइम, न्यूज, टैंपरेचर और इंटरनेट आपकी वॉयस कमांड से चल सकेंगे। अगर कभी आग लगती है तो शीशा अलाॅर्म बजाएगा अौर आपके फोन पर मैसेज पहुंच जाएगा। इस प्रोजेक्ट को डेविएट मे हुए तकनीकी मेले में तीसरा स्थान हासिल हुआ। पीटीयू के वाइस चांसलर डॉ. अजय कुमार शर्मा ने भी इस प्रोजेक्ट को सराहा। स्टूडेंट्स ने यह प्रोजेक्ट ईसीई विभाग के हेड जेएस घेड़ा, लेक्चरर प्रीत कंवल, क्रितिका, मनीष सचदेवा की मदद से बनाया। प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने उन्हें सम्मानित किया।

इससे टीवी, कंप्यूटर, सीसीटीवी, डेट, टाइम, न्यूज, टेंपरेचर और इंटरनेट आपकी वॉयस कमांड से ऑपरेट हो सकेंगे। -भास्कर

खबरें और भी हैं...