प्रोग्राम में स्टूडेंट्स के साथ उनके पेरेंट्स भी शामिल हुए। -भास्कर
जालंधर | पिरामिड काॅलेज आॅफ बिजनेस एंड टेक्नोलॉजी में हेल्थ केयर असिस्टेंट प्रोग्राम के लिए इंडक्शन हुई। इसकी अध्यक्षता चेयरमैन जतिंदर सिंह बेदी ने की। प्रोग्राम में हेल्थ केयर असिस्टेंट प्रोग्राम में रजिस्टर हुए स्टूडेंट्स के साथ-साथ उनके पेरेंट्स भी शामिल हुए। स्टूडेंट्स को कोर्स के लिए सिलेबस के बारे में जानकारी दी गई।
कनाडा से भारत आई टीम काॅलेज आॅफ न्यू कैलेडोनिया की डीन ग्लैंडा, लेसली और केली ने दी। उन्होंने कहा कि अपनी तरह का पहला प्रोग्राम पिरामिड काॅलेज में करवाया जाएगा।
कोर्स में हेल्थ केयर के क्षेत्र में स्टूडेंट्स के लिए नौकरी के अवसर खोलेगा। 12वीं नान मेडिकल, मेडिकल, एएनएच, जीएनएम और बीएससी नर्सिंग के पास 8 महीने की पढ़ाई काॅलेज में पूरी कर बाकी दो साल की पढ़ाई प्रेक्टिकल नर्सिंग में दाखिला लेकर विदेश में कर सकते हैं।
वाइस चेयरमैन भवनूर सिंह बेदी ने बताया कि जो विदेश में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए कोर्स अच्छा आॅप्शन है। डायरेक्टर प्रो. सचलीन बेदी ने एचसीएपी के स्टूडेंट्स को मोटिवेट किया। डायरेक्टर संजय बहल, नवदीप थिंद, गगन मौजूद रहे।