पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • सीटी इंस्टीट्यूट में डाइनिंग एटिकेट्स पर वर्कशाप, टेबल मैनर्स सिखाए

सीटी इंस्टीट्यूट में डाइनिंग एटिकेट्स पर वर्कशाप, टेबल मैनर्स सिखाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वर्कशाप में 150 स्टूडेंट्स ने पार्टिसिपेट किया। -भास्कर

जालंधर | सीटी इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में डाइनिंग एटीकेट्स वर्कशाप में सीटी पब्लिक स्कूल व सीटी वर्ल्ड स्कूल के 150 छात्रों को टेबल मैनर्स के बारे में सिखाया गया। छात्रों को सूप, कड़ी, चावल , सैंडविच व पास्ता परोसा गया।

उन्हें खाना खाने से पहले हाथ धोने, एपरन पहनने और खाना खाने के बाद नैपकिन का इस्तेमाल करने की सीख दी गई। इंस्टीट्यूशंस के एमडी मनबीर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की वर्कशाप छात्रों के लिए बहुत लाभदायक होती है। डायरेक्टर डाॅ. भरत कपूर, सीटी पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल सुमन राणा और सीटी वर्ल्ड स्कूल की प्रिंसिपल मधु शर्मा मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...