डीएवी यूनिवर्सिटी में आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया। इसमें स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों ने आतंकवाद के खिलाफ आवाज बुलंद करने की शपथ ली। वीसी डॉ. राकेश महाजन ने कहा कि कुछ लाेग धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह कर नफरत फैलाने का काम करते हैं।
आतंकवाद के कारण ही देश के कई नेता व नामी हस्ती आतंक की भेंट चढ़ गए। रजिस्ट्रार डॉ. सुषमा आर्या ने विद्यार्थियों को मोटिवेट करते हुए कहा कि गांधी जी ने कहा था कि आंख के बदले लोग आंख मांगने लगे तो पूरी दुनिया अंधी हो जाएगी। लेकिन आज विश्व के कई मुल्क आतंकवाद के हमले व हिंसा को बढ़ावा देने में लगे हुए हैं। सीरिया, अफगानिस्तान, इराक जैसे देश में आम लोगों के लिए जीना मुहाल हो गया है।
एंटी टेररिस्ट डे
रजिस्ट्रार ने कहा कि कई देश आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं, विश्व में फैल रही है अशांति
स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों ने आतंकवाद के खिलाफ आवाज बुलंद करने की शपथ ली। -भास्कर