पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • जेडीसीए की सृष्टि राजपूत जोनल क्रिकेट अकादमी वुमन टीम के लिए सिलेक्ट

जेडीसीए की सृष्टि राजपूत जोनल क्रिकेट अकादमी वुमन टीम के लिए सिलेक्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | जालंधर

जालंधर डिस्ट्रिक्ट वुमन टीम की सृष्टि राजपूत का अंडर-19 वुमन जोनल कैंप के लिए चयन हुआ। इस बारे में बताते हुए जेडीसीए के सेक्रेटरी सुरजीत रॉय बिट्‌टा ने बताया कि सृष्टि राजपूत का जोनल क्रिकेट अकादमी में चयन एक बड़ी अचीवमेंट है।

तीन हफ्ते का यह कैंप दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में 22 तारीख से शुरू होगा। 17 वर्षीय श्रृष्टि जेडीसीए की वुमन क्रिकेट टीम में विकेटकीपर बैट्समैन है और अंडर-19 व अंडर-23 पंजाब की टीम में भी खेल चुकी हैं। इस मौके पर सृष्टि के कोच आशुतोष शर्मा ने बताया कि सृष्टि काफी मेहनती है और उसकी इस सिलेक्शन से जालंधर वुमन टीम को काफी मोटिवेशन मिली है।

खबरें और भी हैं...