स्पोर्ट्स रिपोर्टर | जालंधर
ओसेन क्रिकेट क्लब और सहज राम क्लब सराय खास के बीच टी-20 मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ओसेन क्लब ने 20 ओवर में 200 रन बनाए, जिसमें बल्लेबाज अर्जुन ने 31 गेंदों में 72, करन ने 34 गेंदों में 46 व हितेश ने 11 गेंदों में 24 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहज राम क्लब की टीम 20 ओवर में 180 रन ही बना सकी। टीम की तरफ से रजत ने 25 गेंदों में 40, विनय ने 25 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहज राम क्लब की टीम 20 ओवर में 180 रन ही बना सकी। - भास्कर