जालंधर| डिप्स स्कूल में स्टूडेंट्स के बीच स्पोर्ट्स मुकाबले करवाए गए, जिसमें नर्सरी से लेकर आठवीं तक के स्टूडेंट्स ने लैमन रेस, मैथमेटिक्स रेस, सैक रेस, थ्री लेग रेस, स्किपिंग रेस, लूम रेस, खो-खो व वॉलीबॉल मुकाबले करवाए गए, जिसमें पहली क्लास के जोनी शर्मा, प्रितपाल कौर, दूसरी क्लास की कोमल व महक, तीसरी क्लास की लक्ष्मी व सुखजीत सिंह, चौथी क्लास के सुखमन, मनवीर सिंह, दिलप्रीत व साहिब सिंह, छठी क्लास के सुखमनबीर व रमित, आठवीं क्लास के सुखराज व रमनप्रीत ने जीत हासिल की। इस मौके पर डिप्स चेन के चेयरमैन गुरबचन सिंह व प्रिंसिपल सुषमा ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।