पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खालसा कॉलेज में स्पोर्ट्स ट्रायल 24 मई से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर| लायलपुर खालसा कॉलेज में अलग-अलग गेम्स के ट्रायल 24 मई से शुरू होंगे।

24 से 26 मई तक चलने वाले इस ट्रायल में बाहरवीं पास लड़के 24 मई को हॉकी एथलेटिक्स, क्रास कंट्री, बॉस्केटबॉल, नेटबॉल, कार्फबाल, बैडमिंटन, खो-खो, पॉवर लिफ्टिंग, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, रस्सा कस्सी, साइक्लिंग; 25 मई को हैंडबाल, टेनिस, सॉफ्टबॉल, बेसबॉल, वॉलीबाल, स्वीमिंग, वॉटर पोलो, जिम्नास्टिक, आर्च री, वुशू, कबड्डी नेशनल, सर्किल स्टाइल और 26 मई को फुटबॉल, बॉक्सिंग, किक बॉक्सिंग, रगबी, गतका, तलवारबाजी, जूडो, बेस्ट फिजिक योगा, शूटिंग, रोइंग, याचिंग, नोइंग, कैकिंग व ताईक्वांडो गेम्स में ट्रायल दे सकते हैं। एचओडी डा. जसपाल सिंह ने बताया कि खिलाड़ी ट्रायल के दिन सुबह 9 बजे कॉलेज ग्राउंड में पहुंचे।

खबरें और भी हैं...