पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लिद्दड़ा को हराकर वेरका क्लब विनर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | जालंधर

वार्ड नं 3 के गदईपुर में जीपीएल क्रिकेट क्लब की तरफ से क्रिकेट टूर्नामेंट करवाया गया। क्लब प्रधान उमेश गौतम ने बताया कि टूर्नामेंट में 12 टीमें है। रविवार को पहला मैच वेरका क्रिकेट क्लब और लिद्दड़ा क्रिकेट क्लब के बीच करवाया गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लिद्दड़ा क्लब की टीम ने निर्धारित 6 ओवर में 59 स्कोर बनाए, जबकि वेरका क्लब ने 60 स्कोर बनाकर मैच अपने नाम किया। इस मौके पर सुशील तिवाड़ी, वीके मिश्रा, एके मिश्रा, उमेश गौतम, सुन्नी शर्मा, अशोक गौतम, वरिंदर शर्मा, संदीप सिंह, सुनील सिंह मौजूद थे।

वार्ड नं 3 के गदईपुर में जीपीएल क्रिकेट क्लब ने कराया क्रिकेट टूर्नामेंट।

खबरें और भी हैं...