भोगपुर में ट्रक-बस की टक्कर, 8 लोग जख्मी
जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर गांव पचरंगा के नजदीक गांव गढ़ीबक्शा मोड़ पर बस और ट्रक आमने-सामने की टक्कर हो गई। बुधवार शाम को हुआ हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रक और बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।
बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस मुलाजिमों और राहगीरों ने ड्राइवर को ट्रक की बॉडी से बाहर निकाला गया। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन 8 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मियों को प्राथमिक इलाज के लिए सिविल अस्पताल काला बकरा में ले जाया गया। जहां ट्रक ड्राइवर कुमार यादव निवासी जिला आजमगढ़ यूपी की हालत गंभीर बनी हुई है।