जालंधर | भारतीय जनता युवा मोर्चा ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा का स्वागत किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष मनीष विज ने कहा कि सनी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से युवाओं में उत्साह है। उनके निचले स्तर से लेकर ऊपर तक सभी कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क है। युवा मोर्चा अध्यक्ष बन कर आए सनी शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ की हड्डी का काम करेगा। मौके पर महामंत्री देविंदर भारद्वाज, सचिव वरुण कश्यप, हिमांशु शर्मा, पंकज सारंगल, अमित भाटिया, सूरज सोनगर, भरत सलगोत्रा, संजीव शर्मा, दिनेश शर्मा, हनी तलवार, जौली बेदी, पंकज, अर्जुन खुराना, जस्सा सिंह, ऋषि बहल, नरेश वालिया, गौरव पब्बी, जतिन, शिवमं तिवारी और जतिंदर मौजूद रहे।