पानी पीने के बाद दोबारा ट्रेन में चढ़ते हुए बुजुर्ग का फिसला पैर, मौत
फगवाड़ा | फगवाड़ा के स्टेशन पर पानी पीने के बाद दोबारा टाटा मोरी एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ते हुए पैर फिसलने से ट्रेन के बीच में आने से बुजुर्ग गंभीर रुप से जख्मी हो गया। उसे गंभीर हालत में फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में लाया गया। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जालंधर रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। जीआरपी के इंचार्ज गुरभेत सिंह ने बताया कि गीतम सिंह निवासी फिरोजाबाद यूपी टाटा मोरी एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहा था। फगवाड़ा के स्टेशन पर वह पानी पीने के लिए उतरा। वापस गाड़ी में चढ़ते हुए उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन के बीच में गिर गया।