पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिविल अस्पताल में ग्लब्स, सिरिंजें भी खत्म

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिविल अस्पताल में दवाइयों के बाद अब मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाला जरूरी सामान खत्म हो गया है। हालात ये बन गए हैं कि पिछले 15 दिन में पटिट्यां और कॉटन भी मरीजों को नहीं मिल पा रहा। अस्पताल के स्टोर में एक सिरिंज भी नहीं बची है। मरीज को ग्लूकोज चढ़ाने के लिए नाड़ी में लगने वाला कैनूला और आईवी सेट भी बाहर से लाना पड़ रहा है।

मरीजों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा

एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि आप्रेशन करने के लिए डॉक्टर और स्टाफ के लिए दस्ताने भी नहीं मिल रहे। अचानक एक मरीज आता है और उसका आप्रेशन करना पड़ जाता है। रात का समय होता है तो हमें पुराने दस्ताने ही इस्तेमाल करने पड़ रहे हैं। इससे एक मरीज की बीमारी दूसरे में जाने का जोखिम बढ़ गया है। अस्पताल अपने स्तर पर कुछ भी नहीं खरीद रहा और पीछे से सप्लाई लंबे समय से लंबित हो रही थी। अब 15 दिन से इलाज में इस्तेमाल होने वाली सारी चीजें बाहर से मरीजों को ही खरीदनी पड़ रही हैं।

इमरजेंसी के लिए हम सामान खरीद चुके हैं, लेकिन बाकी अस्पताल के लिए सामान आने में समय लग रहा है। कॉटन हमारे पास पहुंच चुकी है, सीरिंजें 22 मई तक पहुंचेंगी लेकिन दस्ताने आने में अभी वक्त है। -डॉ. केएस बावा, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट अस्पताल

खबरें और भी हैं...