डॉ. गौरवदीप सिंह विर्क व डॉ. एस.पी.एस. विर्क को पायनर्स इन हेल्थ केयर अवॉर्ड
वॉशिंगटन | इंडिया टुडे की टीम द्वारा 21 माहिर डॉक्टरों को \\\'पायनर्स इन हेल्थ केयर अवॉर्ड सेे दिल्ली में सम्मानित किया गया जिनमें जालंधर स्थित विर्क अस्पताल के डॉ. गौरवदीप सिंह विर्क और डॉ. एस.पी.एस. विर्क भी शामिल हैं।
दिल्ली में आयोजित समारोह में केंद्रीय स्वस्थ मंत्री जे.पी. नड्डा द्वारा सम्मानित विशेषज्ञों को समृति चिन्ह भेंट किए गए। इस मौके पर डॉ. विर्क ने कहा कि, \\\'\\\'पायनर्स इन हेल्थ केयर अवॉर्ड के लिए विर्क अस्पताल जालन्धर को चुना जाना हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि विर्क अस्पताल जालन्धर पिछले 25 वर्षों से बेऔलादपन के ईलाज के लिए अपनी अथक सेवाएं दे रहा है। नड्डा ने विर्क अस्पताल जालन्धर द्वारा 15,000 से भी अधिक नि:संतान जोड़ों का सफल ईलाज करके संतान सुख प्रदान करने के लिए भरपूर प्रशंसा की जो कि स्वयं में एक बडा रिकॉर्ड है।
बिजनेस प्लस