10 साल की सोनल ने दंगल में महज 20 सेकंड में लड़के को पटकनी दी
जालंधर | ये है जालंधर की गीता फोगाट। श्री देवी तालाब मंदिर में प्राचीन ब्रह्म अखाड़ा में शनिवार को 10 साल की सोनल ने दंगल में लड़के को हरा दिया। पुलिस डीएवी स्कूल में चौथी की स्टूडेंट सोनल के पिता दीपक यादव और माता नीलम दोनों ही पीएपी में कुश्ती कोच हैं। खास बात यह भी है कि ब्रह्म अखाड़ा में पहली बार लड़की और लड़के में दंगल हुआ, जिसमें सोनल ने महज 20 सेकंड में लड़के को हरा दिया। -फोटो : दीपक