पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • कांग्रेस अंग्रेजों की वंशज, वोट बैंक के लिए ही डॉ. अंबेडकर को याद रखा: श्वेत मलिक

कांग्रेस अंग्रेजों की वंशज, वोट बैंक के लिए ही डॉ. अंबेडकर को याद रखा: श्वेत मलिक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाब सरकार अपने भार से गिर जाएगी
भास्कर न्यूज | लुधियाना

कांग्रेस ने कभी दलितों को मजबूत और शिक्षित नहीं होने दिया और अगर इन्हें मजबूत किया होता तो आज दलित भी उद्योगपति होते। कांग्रेस अंग्रेजों की वंशज है और इसने केवल वोट बैंक के लिए ही बाबा भीमराव अंबेडकर को याद किया। ये बात पंजाब भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष व सांसद श्वेत मलिक ने शनिवार यहां प्रेसवार्ता के दौरान कही। मलिक जिला भाजपा टीम की ओर से बाबा साहिब डाॅ. भीमराव अंबेडकर के 127वें जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे।

मलिक ने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते कहा कि वे संगरूर में किसानों के लिए रखे कार्यक्रम में इस करके नहीं गए कि उनके हैलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई, जबकि वे कार से भी जा सकते थे। वहीं अपने दोस्तों मित्रों से शिमला आसानी से पहुंच जाते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार अपने ही बोझ में दबकर गिरने वाली है। पंजाब में कांग्रेसियो गद्दी छोड़ो, कांग्रेसियों पंजाब छोड़ो नारे के साथ एक अभियान भाजपा शुरू करेगी। इस अवसर पर जिला प्रधान रविंदर अरोड़ा, भाजपा नेता और जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर, प्रदेश महामंत्री केवल कुमार, जीवन गुप्ता, प्रो. राजिंदर भंडारी, गुरदेव शर्मा देबी, अरुणेश मिश्रा और लक्की चोपड़ा भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...