विधायक रिंकू ने सुनी ईश्वर नगर वेलफेयर सो. की समस्याएं
सुशील रिंकू ने समस्या जल्द हल करने का दिया आश्वासन। - भास्कर
जालंधर | ईश्वर नगर वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने अपने इलाके की समस्याओं को हल करवाने के लिए विधायक सुशील रिंकू से मुलाकात की। इस दौरान सोसायटी के पदाधिकारियों ने सोसायटी के आई कार्ड भी विधायक रिंकू से जारी करवाए। मेंबरों ने इलाके में स्ट्रीट लाईट, सीवरेज जाम समस्या आदि के बारे में सुशील रिंकू को अवगत करवाया।
सुशील रिंकू ने आश्वासन दिया कि इन समस्याओं को जल्द हल करवाया जाएगा। मौके पर चेयरमैन लखविंदर सिंह, अमरजीत सिंह ढिल्लों, राधा घई, शशि शर्मा, रीना, राजीव आदि मौजूद थे।