इलाज से नाखुश 68 साल के कैंसर पेशेंट ने की खुदकुशी
जालंधर | गुरु अमर दास नगर में बेटी के घर रह रहे 68 वर्षीय जगजीत सिंह पुत्र दिलीप सिंह ने शनिवार को फंदा लगा खुदकुशी कर ली। मूल रूप से गोइंदवाल, तरनतारन के रहने वाले जगजीत ट्रैक्टर स्पेयर पार्ट्स का काम करते थे। तीन साल पहले इकलौती बेटी तरणप्रीत की शादी गुरु अमरदास नगर के रहने वाले सर्बजीत सिंह से की थी। ढाई साल पहले प|ी की मौत के बाद कैंसर से पीड़ित होने पर 2 महीने पहले बेटी के पास जालंधर आ गए थे।
दामाद सरबजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात ससुर उनके पास बैठे थे। इस तरह के कोई आसार नजर थे कि वे ऐसा कदम उठाएंगे। दो महीने से दुकान का काम भी वही देख रहे थे। थाना-1 के इंचार्ज अश्विनी गोत्याल ने कहा कि सुसाइड नोट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। शव सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतक की प्रेग्नेंट बेटी तरणप्रीत की तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल ले जाना पड़ा।