फगवाड़ा में तनाव, जालंधर में अफवाहों का दौर, आज बहाल रहेगा ट्रैफिक
जालंधर | फगवाड़ा में माहौल खराब होने पर शनिवार को शहर में भी लोगों में चिंता बढ़ गई। जैसे ही दोपहर चार बजे इंटरनेट बंद हुआ, सभी एक-दूसरे को फोन कर कारण पूछने लगे। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन की इंक्वायरी के भी फोन घनघनाने लगे। यात्रियों को चिंता थी कि रोड और रेलवे ट्रांसपोर्ट सुचारु है या नहीं। शनिवार को सब सामान्य रहा। इतवार को भी बस और रेल सेवा सुचारू रहेगी।