गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में आंखों का चैकअप कैंप
डॉक्टरों ने 100 मरीजों की आखों की जांच की। -भास्कर
जालंधर | गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा दिलबाग नगर में बैसाख महीने की संक्रांति और खालसा साजना दिवस को समर्पित श्री गुरु हरकृष्ण साहिब चैरिटेबल डिस्पेंसरी में आखों का फ्री चेकअप कैंप लगाया गया, जिसकी शुरुआत अरदास के साथ की गई। इस कैंप में डॉक्टर अमनदीप सिंह अरोड़ा, डॉ. चरनजीत सिंह और डॉ. संदीप तोमर ने 100 मरीजों की आखों का चैकअप किया, जिसमें से 40 मरीजों की आखों के आप्रेशन किए गए। डॉक्टरों को गुरुद्वारा साहिब की प्रबंधक कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया।
इस कैंप में निरंजन सिंह, हरदेव सिंह फौजी, सुखपाल सिंह, गुरबचन सिंह गुलाटी, लखबीर सिंह, इकबाल सिंह, जुझार सिंह सोढी, यशविंदर सिंह, सुरजीत सिंह, बूटा सिंह, मेजर सिंह, रवेल सिंह व अन्य कमेटी मैंबर मौजूद थे।