बीडी आर्य कॉलेज में मनाई बैसाखी
जालंधर | बीडी आर्य कॉलेज में बैसाखी के पर्व पर प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शब्द गायन से हुआ। डांस विभाग की छात्राओं द्वारा पंजाब का लोक नृत्य भंगड़ा पेश किया। इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. सरिता शर्मा ने कॉलेज स्टाफ और स्टूडेंट्स को बैसाखी की बधाई दी।
भंगड़ा डालती हुई छात्राएं।