पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डॉ. भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डॉ. एससी शर्मा ने छात्रों को डॉ. अंबेडकर द्वारा लोगों के हित में किए गए कार्यों के बारे में बताया। -भास्कर

जालंधर | डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म दिवस सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज में मनाया गया। ग्रुप के प्रो-चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा विशेष रूप से उपस्थित हुए। प्रो-चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा, कॉलेज डायरेक्टर डॉ. एससी शर्मा, स्टाफ और छात्रों द्वारा डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा के आगे फूल चढ़ा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने हमेशा महिलाओं और लेबर का समर्थन किया और उन्होंने 1936 में स्वतंत्र लेबर पार्टी की स्थापना की। प्रो-चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा ने लॉ के छात्रों को डॉ. अंबेडकर जी द्वारा दिखाए मार्ग पर चल मानवीय अधिकारों की रक्षा करने, लोगों को उनके प्रति जागरूक करना और लोगों के अधिकार उन्हें दिलाने के लिए आगे आना को कहा और सभी को बराबर समझ उनकी सेवा करने को कहा।

खबरें और भी हैं...