नाटक के जरिए किया महिला सशक्तिकरण के प्रति अवेयर
डीएवी कॉलेज में ओपन माइक ‘फितूर’ और नुक्कड़ नाटक का मंचन
प्रिं. डॉ. एसके अरोड़ा ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए प्रेक्टिकल ज्ञान जरूरी है।
एजुकेशन रिपोर्टर | जालंधर
डीएवी कॉलेज जालंधर में पर्सनेलिटी एवं स्किल डेवलपमेंट सेंटर एवम पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा ओपन माइक फितूर एवं नुक्कड़ नाटक’ का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज के अलग-अलग विभाग के विद्यार्थियों द्वारा उत्साहपूर्वक पार्टिसिपेशन की गई। ओपन माइक में कविता, स्टैंड-अप-कॉमेडी, स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें कोई भी विद्यार्थी अपनी कला का प्रदर्शन कर सकता है। नुक्कड़ नाटक में ‘महिला सशक्तिकरण’ का मुद्दा उठाया गया। जिसमें ध्रुव, गौरव भगत, गुरकीरत कौर, स्वाति ठाकुर, श्रेयांश, गौरी नंदन, आदित्य, वंशिका, साहिल, तरुण एवम अखिल ने नाटक का प्रदर्शन किया। महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों के प्रदर्शन ने सभी का दिल कुरेद दिया।
ओपन माइक में बेहतरीन कविताएं एवं कहानियां सुनाई गईं। प्रिंसिपल डॉ. एसके अरोड़ा और प्रो. मीनाक्षी सिद्दू ने कहा कि हमारी पूरी कोशिश है कि हम विद्यार्थियों को बेहतरीन मौके प्रदान करें ताकि वो अपनी अंदर छुपी कला का प्रदर्शन कर सकें। इस दौरान प्रो. ज्योति वर्धन महाजन, प्रो. पायल शर्मा, प्रो.राधिका शर्मा एवम प्रो. यदुवीर गौतम भी उपस्थित रहे।