अंडर-19, 23 के ट्रायल का पहला दिन, 135 बच्चे पहुंचे
जालंधर| जेडीसीए की तरफ से शनिवार को अंडर-19, 23 व सीनियर वर्ग की क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल करवाए गए। दो दिवसीय हो रहे इस ट्रायल के पहले दिन 135 के करीब खिलाड़ियों ने अलग-अलग वर्ग में पार्टिसिपेट किया। इस मौके पर कमेटी सदस्यों में अजीत सिंह, समीर मेहरा, दविंदर कालिया, रूप बसंत, अमित कुकरेजा, हरविंदर सिंह गोरा, विनीत शर्मा मौजूद थे। अजीत सिंह ने बताया कि अंडर-14 व अंडर-16 में खिलाड़ियों के ट्रायल रविवार को बर्ल्टन पार्क में सुबह 10.30 बजे से करवाए जाएंगे।