पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • एल्युमिनाई इलेवन ने डायरेक्टर इलेवन को हराया

एल्युमिनाई इलेवन ने डायरेक्टर इलेवन को हराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | जालंधर

डाॅ. बीआर अंबेडकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) में 9वीं एल्युमिनाई मीट करवाई गई। यहां विशेष रूप से डायरेक्टर प्रो. डा. ललित कुमार अवस्थी, प्रेस सेक्रेटरी डा. एलपी सिंह, एसोसिएट प्रो. व एलुमनी एसोसिएशन के प्रधान डा. विनय मिड्‌ढा, रजिस्ट्रार डा. एसके मिश्रा ने शिरकत की। इस दौरान एल्युमिनाई खिलाड़ियों और एनआईटी स्टाफ के बीच फ्रेंडली क्रिकेट मैच खेला गया। 8-8 ओवर का मैच डायरेक्टर इलेवन व एल्युमिनाई इलेवन टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डायरेक्टर इलेवन की टीम ने निर्धारित ओवरों में 97 रन बनाए, जिसमें प्रो. एस बाजपाई ने 52 रन का योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एल्युमिनाई इलैवन की टीम ने 7 ओवर में 98 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। 95 स्टूडेंट्स के बैच में 45 खिलाड़ियों ने इस एल्युमिनाई मीट में शिरकत की, जिन्होंने एल्युमिनाई फंड में 5 लाख रुपए दिए।

डॉ. बीआर अंबेडकर नेशनल इंस्टीट्यूट ने 9वीं एल्युमिनाई मीट कराई

5 स्टूडेंट्स के बैच में 45 खिलाड़ियों ने मीट में शिरकत की
डायरेक्टर बोले, पुराने दोस्तों से मिलने की खुशी अलग| स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए डा. अवस्थी ने कहा कि पुराने दोस्तों से मिलने का मजा अलग ही होता है। इसके लिए एनआईटी की एल्युमिनाई एसोसिएशन अच्छा कदम उठा रही है। इस मौके पर डॉ. एलपी सिंह, डॉ. आर सुनकारिया, डा. एस बाजपाई, डा. केपीवी सिंह, डा. राजीव त्रेहण, स्पोर्ट्स डायरेक्टर डॉ. जीएस धालीवाल मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...