प्राचीन ब्रह्म अखाड़ा उस्ताद जेठू मल तारा चंद में कुश्ती मुकाबले
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | जालंधर
श्री देवी तालाब मंदिर में प्राचीन ब्रह्म अखाड़ा उस्ताद जेठू मल तारा चंद में बैसाखी के उपलक्ष्य में कुश्ती मुकाबले करवाए गए। यहां मुख्यातिथि के रूप में अखिल भारतीय दुर्गा समिति के संस्थापक सिकंदर महाराज, एडीजीपी अर्पित शुक्ला ने शिरकत की जबकि पूर्व मेयर सुनील ज्योति, पद्मश्री करतार पहलवान, उस्ताद दर्शी पहलवान, पूर्व सीपीएस केडी भंडारी, महाकाली मंदिर ट्रस्ट प्रधान अविनाश पंडित, सुरिंदर बिल्ला भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कुश्तियों में 85 किलो वेट कैटेगरी में गुर्ज की कुश्ती में जंडू सिंघा के पारस ने वरियाणा के संजय पहलवान को हराया और 5100 रुपए का नकद पुरस्कार हासिल किया। इसी वेट कैटेगरी में अभय थापर ने राहुल को हराया।
इस मौके पर पवन नेगी, चंद्र मोहन चड्डा, राकेश काला, बिट्टू चौधरी, जतिंदर चोपड़ा, नीतिन पुरी, नरिंदर, नीतिन दत्ता, अजय चोपड़ा, जय महेंद्रू, वीरू महेंद्रू, संदीप शर्मा, संजीव चोपड़ा, मुकेश बाहरी, दिनेश जोशी, अमन शर्मा, अमोल चड्डा, रमेश्वर उस्ताद अखाड़ा थापड़ा बगीची, पृथ्वी उस्ताद अखाड़ा ब्रह्मकुंड, बब्बल पहलवान अखाड़ा नाखां वाली बगीची, मंगल उस्ताद, अखाड़ा नाखां वाली बगीची, रामफल उस्ताद अखाड़ा पीएपी, रजिंदर उस्ताद अखाड़ा जगजीत अकेडमी, बाशी उस्ताद अखाड़ा चिंतपूर्णी और कुश्ती कोच नीलम मौजूद थे।
85 किलो में पारस ने जीती गुर्ज की कुश्ती
लड़के-लड़कियों के बीच कुश्ती में सोनल ने शिवा को 20 सेकंड में पछाड़ा
पारस ने वरियाणा के संजय पहलवान को हराया और 5100 रुपए का नकद पुरस्कार हासिल किया। - भास्कर
मुख्यातिथि के रूप में अखिल भारतीय दुर्गा समिति के संस्थापक सिकंदर महाराज, एडीजीपी अर्पित शुक्ला ने शिरकत की।
लड़कियों के मुकाबले में अंजलि ने हर्षिता को हराया... कुश्ती मुकाबलों में अखाड़े की तरफ से कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए लड़कियों की कुश्ती लड़कों के साथ करवाई गई। इसमें पीएपी की 10 साल की सोनल दहिया ने शिवा को 20 सेकंड में हराकर जीत हासिल की। मंच संचालक सुरिंदर बिल्ला ने कहा कि लड़के लड़कियों को एक सम्मान समझना चाहिए। इसीके चलते अखाड़े में लड़कियों की कुश्तियां लड़कों के साथ करवाई गई है, ताकि आपसी भेद-भाव और बड़े-छोटे के अंतर को खत्म किया जा सके। लड़कियों के मैच में जालंधर की अंजलि ने पीएपी की हर्षिता को हराया जबकि दूसरा मैच पीएपी मनप्रीत और महाराज अखाड़े की काजल के बीच हुआ जो बराबर रहा।