गढ़ा से 17 साल की लड़की का अपहरण
जालंधर |गढ़ा के फग्गू मोहल्ला से 12 अप्रैल को एक 17 साल की लड़की लापता हो गई। थाना-7 की पुलिस ने फैमिली की शिकायत पर विशाल खान के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। लड़की की फैमिली ने कहा कि बेटी 12 अप्रैल को अचानक लापता हो गई। उन्हें पता चला कि बेटी को विशाल खान अगवा करके ले गया है। एएसआई बलकार सिंह ने कहा कि अपहरण का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में रेड की जा रही है।