पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मुस्लिम समुदाय ने कहा- फिल्म रिलीज न की जाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | शुक्रवार को देश में फिल्म नानक शाह फकीर रिलीज की गई, लेकिन पंजाब के सिनेमा घरों में फिल्म नहीं दिखाई गई। शहर में सिख जत्थेबंदियों ने फिल्म के विरोध में पुतला जलाया।

मुस्लिम समुदाय ने भी फिल्म का विरोध किया। मेन सिटी ईदगाह वेलफेयर सोसायटी और सलमानी बिरादरी द्वारा फिल्म का विरोध किया गया। प्रधान नासिर सलमानी ने कहा कि फिल्म में सिख धर्म के पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी और उनके परिवार के सदस्यों का जीवन एक कलाकार प्ले कर रहा है। इससे सिख समुदाय के लोगों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि जैसे मुस्लिम धर्म में हमारे पैगंबर मोहम्मद साहिब का किरदार कोई प्ले नहीं कर सकता, वैसे ही सिख धर्म में किसी भी गुरु का कोई व्यक्ति फिल्म में रोल नहीं कर सकता।

उन्होंने केंद्र सरकार से फिल्म को सिनेमा घरों से हटाने की मांग भी की और कहा कि सरकार धर्म की आड़ में लोगों की भावनाओं को आहत करने वाले लोगों पर कार्रवाई करे। ऐसी कमेटी का गठन किया जाए, जिससे भविष्य में कोई भी ऐसी फिल्में न बना सके।

खबरें और भी हैं...